मेदिनीनगर में राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आगाज, अंडर-14 से अंडर-19 तक खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Updated:
विज्ञापन

खो-खो खेलते प्रतिभागि

एमके डीएवी पब्लिक स्कूल, मेदिनीनगर में राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आगाज हुआ है. झारखंड के विभिन्न डीएवी स्कूलों से अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ी इसमें हिस्सा ले रहे हैं. यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के कौशल को निखारने का एक महत्वपूर्ण मंच है.

विज्ञापन

पलामू: एमके डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ. प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न डीएवी विद्यालयों से अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन लातेहार डीएवी के प्राचार्य आकाश कुमार सिन्हा ने किया. विद्यालय की हेड गर्ल आकांक्षा ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन, निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की शपथ दिलाई.

विद्यालय की प्राचार्या इंद्राणी चटर्जी ने कहा कि खिलाड़ियों को प्रत्येक मुकाबले में दृढ़ संकल्प, फुर्ती और खेल भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहिए. मैदान पर मिलने वाले प्रत्येक अवसर का सदुपयोग करना चाहिए. यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के खेल कौशल और रणनीतिक समझ को निखारने के साथ उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए प्रेरित करेगी.

उद्घाटन दिवस पर विभिन्न आयु वर्गों में रोमांचक खो-खो मुकाबले हुए. खिलाड़ियों ने आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ खेलते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में रांची, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो, गुमला, लोहरदगा, कतरास, लातेहार, कोडरमा सहित झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों के डीएवी विद्यालयों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं.

आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना है. साथ ही खो-खो जैसे पारंपरिक भारतीय खेल को प्रोत्साहित करने की दिशा में भी इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola