पलामू में फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, डिवाइडर से टकराई बाइक; 36 वर्षीय युवक की मौत
पलामू
पलामू के जोड़ गांव के पास फोरलेन सड़क पर शुक्रवार देर रात एक दुखद हादसा हुआ. एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें 36 वर्षीय संजय चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस जांच जारी है.
पलामू: सदर थाना क्षेत्र के जोड़ गांव के पास फोरलेन सड़क पर शुक्रवार देर रात बाइक डिवाइडर से टकरा गई. हादसे में बाइक सवार 36 वर्षीय संजय चौधरी की मौत हो गई. मृतक रेहला थाना क्षेत्र के सुलुमदाग गांव का रहने वाला था और मजदूरी करता था.
आपके शहर में
जानकारी के अनुसार संजय चौधरी मोटरसाइकिल से अपने ससुराल सदर थाना क्षेत्र के चियांकी जा रहा था. जोड़ गांव के पास अचानक बाइक से उसका नियंत्रण खो गया और मोटरसाइकिल सड़क के डिवाइडर से टकरा गई. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
राहगीरों की मदद से उसे इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमएमसीएच) में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. अस्पताल पुलिस चौकी के अनुसार युवक के नशे में होने की बात सामने आई है. बताया गया कि वह गुस्से में घर से निकला था.
शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए