हजारीबाग में छात्र आंदोलन पर बवाल, भाजपा ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
छात्र आंदोलन के दौरान हुई पुलिसीया कार्रवाई के विरोध में PC करते भाजपा नेता रविंद्र राय : फोटो प्रभात खबर
हजारीबाग में छात्र आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई पर भाजपा ने हेमंत सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पूर्व सांसद डॉ रविंद्र राय ने कहा कि सरकार आंदोलन को दबाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल कर रही है.
हजारीबाग से जयनारायण की रिपोर्ट
आपके शहर में
हजारीबाग. भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ रविंद्र राय ने हजारीबाग के मटवारी गांधी मैदान में छात्र आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर हेमंत सरकार पर निशाना साधा है. शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि लोकतंत्र से टकराने का दुस्साहस सरकार को नहीं करना चाहिए.
लोकतंत्र की रक्षा के लिए भाजपा छात्रों के साथ हमेशा खड़ी है. डॉ राय ने आरोप लगाया कि 21 अगस्त को मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर रहे छात्रों पर रांची, हजारीबाग और गिरिडीह में सुनियोजित तरीके से हमला किया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन को दबाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल किया गया.
उन्होंने जेपीएससी नियुक्तियों में कथित अनियमितताओं की जांच सीबीआई से कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करना नागरिकों का अधिकार है. सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने वाले छात्रों को लाठी मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है. भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से छात्रों की लड़ाई में साथ देगी. प्रेस वार्ता में जिला महामंत्री सह मीडिया प्रभारी जय नारायण प्रसाद और जिला कार्यालय प्रभारी विवेक सिंह भी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए