गैरमजरूआ भूमि पर बना मकान बना विवाद की वजह, प्रशासन ने की कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

गैरमजरूआ जमीन में बने मकान तोड़े गए : फोटो प्रभात खबर

बड़कागांव प्रखंड के ग्राम पडरिया में गैरमजरूआ भूमि पर बने अल्बेस्टर सीट के मकान को सीओ मनोज कुमार के नेतृत्व में जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया गया. अंचल कार्यालय से नोटिस जारी होने के बाद प्रशासन ने यह बड़ी कार्रवाई की है.

विज्ञापन

बड़कागाव से संजय सागर की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

बड़कागांव. बड़कागांव प्रखंड के ग्राम पडरिया के गैरमजरूआ भूमि पर बने अल्बेस्टर सीट मकान को सीओ मनोज कुमार के नेतृत्व में जेसीबी मशीन के माध्यम से ध्वस्त कर दिया. अंचल कार्यालय से जारी नोटिस के बाद यह कार्रवाई की गई.

उक्त नोटिस में मकान मालिक राजेंद्र महतो एवं विनोद महतो दोनों का पिता सोहराय महतो को 20 अगस्त 2026 तक मकान हटा लेने का निर्देश जारी किया गया था. मकान नहीं हटाये जाने पर उक्त कार्रवाई की गई. इस संबंध में सीओ मनोज कुमार ने कहा कि सरस्वती देवी के शिकायत पर यह कार्रवाई की गयी.

अतिक्रमण हटाओ में अंचल निरीक्षक कुलदीप सिंह, बड़कागांव थाना के जमादार रामराज सिंह, राजस्व कर्मचारी मनीष कुमार पाठक, अंचल अमीन दुलारचंद महतो, अंचल गार्ड सीमा कुमारी, रेखा कुमारी, आरती कुमारी, होमगार्ड के जवान सत्यदेव पांडे, चौकीदार पवन कुमार विजय बेदिया सहित कई पुलिस बल के जवान शामिल थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola