चौपारण के सैलून में घुसा लंगूर, शीशे में देखकर दो घंटे तक खुद को निहारता रहा
सैलून में बैठा लंगूर : प्रभात खबर
चौपारण के एक सैलून में अचानक लंगूर घुसने से हड़कंप मच गया. ग्राहक डर के मारे इधर-उधर भागने लगे. लंगूर शीशे में खुद को देखकर दो घंटे तक उलझा रहा.
चौपारण से अजय ठाकुर की रिपोर्ट
आपके शहर में
हजारीबाग : जिले के चौपारण में रविवार को एक सैलून में अचानक लंगूर घुस गया. लंगूर के सैलून में घुसते ही वहां अफरा-तफरी मच गयी। हजामत बनवाने पहुंचे ग्राहक डरकर इधर-उधर भागने लगे।
सैलून में घुसने के बाद लंगूर की नजर सामने लगे बड़े शीशे पर पड़ी. शीशे में खुद की तस्वीर देखकर वह उसे दूसरा लंगूर समझ बैठा. इसके बाद करीब दो घंटे तक वह शीशे के सामने रहकर ‘दूसरे लंगूर’ से मुकाबला करता रहा.
लोग दूर खड़े होकर पूरा नजारा देखते रहे
इस दौरान सैलून में मौजूद लोग दूर खड़े होकर पूरा नजारा देखते रहे. करीब दो घंटे बाद लंगूर खुद ही सैलून से बाहर निकल गया. गनीमत रही कि इस दौरान उसने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए