बड़कागांव में गैरमजरूआ जमीन पर बना मकान JCB से ध्वस्त, नोटिस के बाद अंचल प्रशासन ने की कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

कार्रवाई के बाद ध्वस्त घर : प्रभात खबर

बड़कागांव के पडरिया गांव में अंचल प्रशासन ने गैरमजरूआ भूमि पर बने अवैध मकान को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया. नोटिस के बाद भी मकान नहीं हटाने पर हुई कार्रवाई.

विज्ञापन

हजारीबाग : जिले के बड़कागांव प्रखंड के पडरिया गांव में गैरमजरूआ भूमि पर बने एसबेस्टस शीट के मकान को अंचल प्रशासन ने जेसीबी से ध्वस्त कर दिया. यह कार्रवाई सीओ मनोज कुमार के नेतृत्व में की गयी. इससे पहले अंचल कार्यालय की ओर से नोटिस जारी की गयी थी, जिसमें मकान मालिक राजेंद्र महतो और विनोद महतो (दोनों के पिता सोहराय महतो) को 20 अगस्त 2026 तक मकान हटाने का निर्देश दिया गया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

समय पर नहीं हटने के बाद कार्रवाई

निर्धारित समय तक मकान नहीं हटाये जाने पर अंचल प्रशासन ने कार्रवाई की. सीओ मनोज कुमार ने बताया कि सरस्वती देवी की शिकायत पर अतिक्रमण हटाया गया.

मौके पर इन लोगों की रही मौजूदगी

अभियान में अंचल निरीक्षक कुलदीप सिंह, बड़कागांव थाना के जमादार रामराज सिंह, राजस्व कर्मचारी मनीष कुमार पाठक, अंचल अमीन दुलारचंद महतो, अंचल गार्ड सीमा कुमारी, रेखा कुमारी, आरती कुमारी, होमगार्ड जवान सत्यदेव पांडेय, चौकीदार पवन कुमार, विजय बेदिया और पुलिस बल के जवान शामिल थे.

ये भी पढ़ें: सिमरिया में सामुदायिक भवन से दरवाजा-खिड़की चोरी, ग्रामीणों ने SDO से की कार्रवाई की मांग


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola