हजारीबाग में JPSC-JSSC प्रदर्शन पर पुलिस केस, 700 अज्ञात छात्रों समेत चार दर्जन से अधिक नामजद
सीएम का पुतला दहन करते छात्र : प्रभात खबर
हजारीबाग में जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा विरोध प्रदर्शन मामले में सदर सीओ ने 4 दर्जन नामजद और 700 अज्ञात छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है.
हजारीबाग : JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितता के विरोध में 21 अगस्त को जिले के मटवारी गांधी मैदान में हुए छात्र प्रदर्शन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला जलाने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है.
आपके शहर में
700 अज्ञात छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
सदर CO की ओर से कोर्रा थाना में चार दर्जन से अधिक नामजद और 700 अज्ञात छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. नामजद आरोपियों में संजय मेहता, विनय कुमार मेहता, उपेंद्र कुमार, सुजीत कुमार साव, प्रकाश कुमार, पीयूष कुमार सिंह, रोहित सिंह, गौतम कुमार मेहता, दिव्यांशु कुमार, महेंद्र मंडल और रितेश सिंह समेत अन्य शामिल हैं. प्राथमिकी कोर्रा थाना कांड संख्या 150/26 के तहत बीएनएस की सुसंगत धाराओं में दर्ज की गयी है.
प्रदर्शन के दौरान पुलिस और छात्रों में झड़प, लाठीचार्ज
बताया गया कि 21 अगस्त की शाम सैकड़ों छात्र जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितता के विरोध में प्रदर्शन के लिए गांधी मैदान में जुटे थे. सूचना मिलने पर प्रशासन ने पुलिस बल तैनात किया. प्रदर्शनकारियों को रोकने के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हो गयी. पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को वहां से खदेड़ दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए