मकई तोड़ने का विवाद बना हत्या की वजह! मुख्य आरोपी छोटू ठाकुर गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
गिरफ्तार लोगों की जानकारी देती हजारीबाग पुलिस
इचाक थाना क्षेत्र के देवकुली में मकई तोड़ने को लेकर हुए विवाद में सुनील ठाकुर की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी छोटू ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इससे पहले उसके माता-पिता को भी जेल भेजा जा चुका है.
इचाक. थाना क्षेत्र के देवकुली में मकई तोड़ने को लेकर सुनील ठाकुर की हुई हत्या के मामले में मुख्य आरोपी छोटू ठाकुर (भतीजा) को इचाक पुलिस ने 23 अगस्त की रात गिरफ्तार कर लिया. पुलिस उपाधीक्षक ज्ञान रंजन एवं थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि छोटू ठाकुर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
आपके शहर में
पिता-मां पहले ही भेजे जा चुके हैं जेल
इससे पूर्व इस मामले के नामजद छोटू ठाकुर के पिता सुरेश ठाकुर एवं उसकी माता जसवा देवी को भी गिरफ्तार कर 22 अगस्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
मकई तोड़ने को लेकर हुआ था विवाद
थाना प्रभारी ने बताया कि मकई तोड़ने को लेकर हुए विवाद के दौरान सुनील ठाकुर के साथ मारपीट की गई थी. गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसकी मौत हो गई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए