कोल कंपनियां भूमि अधिग्रहण कानून का नहीं कर रही पालन : भुवनेश्वर
Updated at : 29 Sep 2024 6:17 PM (IST)
विज्ञापन

बड़कागांव और केरेडारी प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर काम कर रही कोल कंपनियां भूमि अधिग्रहण कानून 2013 का पालन नहीं कर रही है.
विज्ञापन
हजारीबाग.
बड़कागांव और केरेडारी प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर काम कर रही कोल कंपनियां भूमि अधिग्रहण कानून 2013 का पालन नहीं कर रही है. कोयले का उत्खनन किया जा रहा है, लेकिन किसानों को जमीन का उचित मुआवजा नहीं मिल रहा है. इस अधिनियम के तहत उपजाऊ जमीन का किसी प्रकार का अधिग्रहण नहीं हो सकता है. उक्त बातें पूर्व सांसद भुवनेश्वर ने हजारीबाग स्थित कार्यालय में कहीं. उन्होंने कहा कि गोंदलपुरा में किसानों को मुआवजा नहीं मिल रहा है. किसान 17 महीने से कोल ब्लॉक रद्द करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं. उसके बाद भी जिला प्रशासन और राज्य सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है. स्थानीय ग्रामीण विस्थापित होकर रोजगार की तलाश में दूसरे जगह जा रहे हैं. मौके पर सीपीआइ राज्य परिषद सदस्य कृष्ण कुमार मेहता, किसान सभा के नेता मजीद अंसारी, सीपीआई सहायक सचिव निजाम अंसारी, कृष्ण कुमार मेहता, खतियानी परिवार के मो हकीम, महिला समाज के इंद्रमणि देवी, मंजू गौतम, बिंदु देवी, सुनीता कक्ष्यप, मो शमसुद्दीन अंसारी मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




