Chauparan News: आठ की ड्यूटी, मौके पर मिले सिर्फ तीन! स्वास्थ्य केंद्र के औचक निरीक्षण में खुली पोल
स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण करते अधिकारी, आठ की जगह तीन मिले
स्वास्थ्य व्यवस्था में लापरवाही को लेकर विधायक प्रतिनिधि राजदेव यादव ने चौपारण के स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. करमा के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आठ की जगह केवल तीन स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित पाए गए, जिससे व्यवस्था की पोल खुल गई.
चौपारण से अजय ठाकुर की रिपोर्ट
आपके शहर में
चौपारण. स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों को लेकर सोमवार को विधायक प्रतिनिधि राजदेव यादव ने स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में आयुष्मान आरोग्य मंदिर करमा में आठ की जगह तीन स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित पाये गये. जबकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कठम्बा बसरिया में कार्यरत सभी स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित मिले.
उपस्थिति पंजी और स्वास्थ्य सुविधाओं की ली जानकारी
श्री यादव ने बारी बारी से स्वास्थ्य केंद्र की उपस्थिति पंजी, कर्मचारियों की मौजूदगी और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी लिया. कहा सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में पदस्थापित सीएचओ केंद्र में रहकर आम लोगों तक स्वास्थ्य की सुविधाएं पहुंचाये. निरीक्षण के बाद श्री यादव ने चिकित्सा प्रभारी से मिलकर क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था से अवगत कराये. कार्य में लापरवाही बरतने वाले स्वस्थ्यकर्मियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग किया.
अनुपस्थित कर्मियों से मांगा जायेगा स्पष्टीकरण
विधायक प्रतिनिधि की बातों को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डॉ रजनीकांत ने कहा केंद्र से बीना विभाग की सूचना का अनुपस्थित पाये गये स्वस्थ्यकर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए