मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर शिविर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

विभिन्न पंचायतों और आंगनबाड़ी केंद्रों में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर शिविर लगाया गया.

विज्ञापन

बरकट्ठा.

विभिन्न पंचायतों और आंगनबाड़ी केंद्रों में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर शिविर लगाया गया. उत्तरी पंचायत में मुखिया उर्मिला देवी व चेचकप्पी पंचायत भवन में कार्यक्रम का शुभारंभ मुखिया रीता देवी ने किया. मौके पर पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष बसंत साव, पंसस सूरजमुनि देवी, मुखिया प्रतिनिधि डेगलाल साव मौजूद थे. मुखिया ने कहा कि झारखंड सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना गरीब और असहाय महिलाओं के लिए लाभदायक है. सभी लोग 10 अगस्त के पूर्व अपना-अपना फाॅर्म आवश्यक रूप से भर दें. कहा वैसे लोग जो इसका लाभ लेने लायक नहीं हैं वह इस फॉर्म को ना भरें. इस अवसर पर वार्ड सदस्य रिंकी देवी, आंगनबाड़ी सेविका कुसुम देवी, चमेली देवी, बेबी देवी, जासो कुमारी, जिबलाल सिंह समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola