हादसे में भाजपा जिलाध्यक्ष समेत चार घायल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हेदलाग के महुडरिया में सड़क दुर्घटना में भाजपा जिलाध्यक्ष सह स्वदेशी वस्त्रालय के मालिक विवेकानंद सिंह घायल हो गए.

विज्ञापन

कटकमसांडी.

हेदलाग के महुडरिया में सड़क दुर्घटना में भाजपा जिलाध्यक्ष सह स्वदेशी वस्त्रालय के मालिक विवेकानंद सिंह घायल हो गए. भाजपा जिलाध्यक्ष कटकमसांडी प्रखंड मुख्यालय में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मान समारोह में भाग लेकर अपनी कार से हजारीबाग लौट रहे थे. इसी दौरान उन्होंने अपने सहयोगी केपी ओझा को उनके घर जलमा चौक से नावाडीह गांव जाने के लिए निकले. हेदलाग गांव के महुडरिया में अचानक उनका वाहन अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकरायी. इससे उनका वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और वह घायल हो गए. वाहन में उनके अलावा भाजपा जिला महामंत्री सुमन कुमार पप्पू, मनोज गिरि, विवेक शर्मा और केपी ओझा बैठे थे. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola