तिरंगा सम्मान यात्रा कल, केंद्रीय मंत्री होंगी शामिल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी द्वारा 13 अगस्त को तिरंगा सम्मान यात्रा निकाली जायेगी. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री सह सांसद अन्नपूर्णा देवी शामिल होंगी.
विज्ञापन
इचाक.
भारतीय जनता पार्टी द्वारा 13 अगस्त को तिरंगा सम्मान यात्रा निकाली जायेगी. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री सह सांसद अन्नपूर्णा देवी शामिल होंगी. भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रखंड स्तरीय बैठक बड़ा अखाड़ा में हुई. अध्यक्षता पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार बख्शी व संचालन पूर्वी मंडल अध्यक्ष अनिल मेहता ने की. जिला महामंत्री सुनील मेहता व ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री कुमकुम देवी शामिल हुईं. सुनील मेहता ने कार्यकर्ताओं से 13 अगस्त को आयोजित बरकट्ठा विधानसभा स्तरीय तिरंगा सम्मान यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया. तिरंगा यात्रा इचाक मोड़ से देवकुली तक निकाली जाएगी. जिला महामंत्री सुनील मेहता ने कहा की विधानसभा स्तरीय तिरंगा सम्मान यात्रा ऐतिहासिक होगी. कुमकुम देवी ने कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को बढ़ चढ़ कर भागीदारी निभाने की अपील की. मौके पर मुखलाल प्रसाद मेहता, गौतम नारायण सिंह, भागवत मेहता, ओमप्रकाश मेहता, अशोक कुमार मेहता, अंजू यादव, राजकुमार राम, रवि शंकर उर्फ भोला, नवलेश कुमार, सीताराम कुशवाहा, निरंजन मेहता, परमेश्वर राम, उमेश गिरी समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन