मंगला जुलूस पर लाठीचार्ज और विष्णुगढ़ दरिंदगी को लेकर बरकट्ठा बंद 

Updated:
विज्ञापन
barkhta bandh

बरकट्ठा बंद

Hazaribagh News: हजारीबाग जिले के बरकट्ठा प्रखंड के लेवडा जमुआ में मंगला जुलूस पर लाठीचार्ज व बच्ची की निर्मम हत्या को लेकर बरकट्ठा बंद असरदार रहा. इस दौरान बरकट्ठा बाजार की सभी दुकानें बंद रहीं. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

बरकट्ठा से रेयाज खान की रिपोर्ट

Hazaribagh News: झारखंड के हजारीबाग जिले के बरकट्ठा प्रखंड के लेवडा जमुआ में मंगला जुलूस के दौरान महिलाओं पर हुए पुलिस लाठीचार्ज और विष्णुगढ़ में 12 साल की बच्ची की निर्मम हत्या को लेकर बरकट्ठा बाजार की सभी दुकानें बंद रहीं. व्यापारी वर्ग ने स्वेच्छा से बंद का पूर्ण समर्थन किया. बंद के कारण पूरे बरकट्ठा बाजार और जीटी रोड़ क्षेत्र इलाके में सन्नाटा पसरा रहा और आम जनजीवन प्रभावित रहा. 

बरकट्ठा विधायक ने किया बरकट्ठा बाजार का भ्रमण

बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव के नेतृत्व में सैकड़ों महिला और पुरूषों ने बरकट्ठा बाजार का भ्रमण किया. उन्होंने दुकानदारों और आम लोगों से शांति पूर्ण तरीके से बंद का समर्थन करने की अपील की. लोगों ने भी इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए बाजार बंद कर अपना पूरा समर्थन जताया. 

लाठीचार्ज पर गुस्सा 

ग्रामीणों ने बताया कि तुईयो में मंगला जुलूस के दौरान महिलाओं पर पुलिस के द्वारा लाठीचार्ज किए जाने से क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश है. लोगों का कहना है कि धार्मिक जुलूस के दौरान महिलाओं के साथ इस तरह की कार्रवाई बेहद निंदनीय है. साथ ही विष्णुगढ़ प्रखंड में हुई मासूम बच्ची की निर्मम हत्या की घटना से भी क्षेत्र के लोग काफी आहत हैं. 

कार्रवाई की मांग 

बंद समर्थकों ने प्रशासन से मांग की कि तुईयो मंगला जुलूस के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए. इसके अलावा विष्णुगढ़ प्रखंड में बच्ची की हत्या के मामले में शामिल अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाने की भी मांग की गई. 

ग्रामीणों ने दी चेतावनी

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही इन मामलों में कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले दिनों में और भी उग्र आंदोलन किया जाएगा. हालांकि पूरे बंद के दौरान स्थिति शांतिपूर्ण रही और किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली. बंद सफल बनाने को लेकर सांसद प्रतिनिधि रघुवीर महतो, भाजपा मंडल अध्यक्ष सूर्यदेव मंडल टिंकू, अनील कुमार आजाद, चलकुशा मुखिया आलोक सिंह, समाजसेवी दर्शन सोनी, पंसस प्रतिनिधि संजय गुप्ता, अशोक गुप्ता, रीतलाल प्रसाद, केदार रजक, शंकर साव, सुजीत मोदी, रूपेश गुप्ता, बालेश्वर ठाकुर, प्रकाश सिंह, सुनील कुमार, विजय यादव, राजकुमार यादव ,उमेश मोदी, अनील मोदी समेत बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हैं. 

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर की लाइफ लाइन सुवर्णरेखा को गंदा कर रहे 9 बड़े नालों का पानी, अधर में लटका 72 करोड़ के एसटीपी का निर्माण 

यह भी पढ़ें: बोकारो का चंद्रपुरा DVC प्लांट में भीषण आग, CISF की वजह से टला बड़ा हादसा, धू-धू कर जला एमसीसी-2 पैनल

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola