संविधान के जरिये बाबासाहेब ने सभी वर्गों को दिलाये समान अधिकार : सांसद

Published by :SUNIL PRASAD
Published at :15 Apr 2026 10:53 PM (IST)
विज्ञापन
संविधान के जरिये बाबासाहेब ने सभी वर्गों को दिलाये समान अधिकार : सांसद

भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर आंबेडकर विचारधारा मंच कार्यक्रम

विज्ञापन

चौपारण. भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर बुधवार को आंबेडकर विचारधारा मंच के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन आयकर आयुक्त निशा उरांव, पूर्व एमएलसी प्रवीण सिंह, भाजपा नेत्री गीता हाजरा, जिप सदस्य राकेश रंजन, समाजसेवी हरिश्चंद्र सिंह, मंच के अध्यक्ष रामस्वरूप पासवान, सचिव प्रो बिराज रविदास एवं मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेंद्र रजक ने बाबासाहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की. मौके पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि बाबासाहेब संविधान के माध्यम से सभी वर्गों को समान अधिकार दिलाने का काम किया. जिसे और आगे तक ले जाने की जिम्मेवारी हम सबों की है. शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय ही बाबा साहेब का मूल संदेश है. विधायक मनोज यादव ने कहा कि बाबासाहेब के बताये मार्ग पर चलकर ही उनके सपनों को साकार किया जा सकता है. निशा उरांव ने कहा कि बाबासाहेब ने आजादी के बाद भारत को एक ऐसा समावेशी संविधान दिया, जिसमें हरेक वर्ग का आवश्यकतानुसार अधिकार निहित है. बाबासाहेब ने महिलाओं को समाज में समानता का अधिकार दिया.

ब्लॉक परिसर से निकली शोभायात्रा :

कार्यक्रम की समाप्ति के बाद ब्लॉक परिसर से गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गयी, जो ब्लॉक मोड़ से जीटी रोड, चतरा मोड़, केंदुआ मोड़ होते हुए देर शाम पुनः ब्लॉक परिसर पहुंची. इस दौरान जय भीम-जय भीम के नारे से इलाका गुंजायमान रहा. शोभायात्रा में पूर्व डीएसपी केदार राम, डॉ बालेश्वर राम, राजदेव यादव, आशीष सिंह, अरविंद सिन्हा, गुलाब रजक, मुखिया पप्पू रजक, ममता कुमारी, पूजा कुमारी, सुनीता देवी, कृष्णा रविदास, बिनोद सिंह, मनोज सिंह, रामाधीन तुरी, सुखदेव पासवान, अजय रविदास सहित अन्य शामिल थे.

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola