राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर जागरूकता रैली

Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 16 May 2026 10:52 PM

विज्ञापन

लोगों को डेंगू से बचाव के उपायों की दी गयी जानकारी

विज्ञापन

हजारीबाग. राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर शुक्रवार को जिला वीबीडी कार्यालय, हजारीबाग की ओर से जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली को सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रैली जिला वीबीडी कार्यालय परिसर से निकल कर झंडा चौक से इंद्रपुरी तक गयी. इसके बाद पुनः कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई. रैली में शहरी क्षेत्र की सहियाएं तथा एएनएमटी स्कूल की छात्राओं ने भाग लिया. इस दौरान लोगों को डेंगू से बचाव को लेकर जागरूक किया गया. सिविल सर्जन ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को डेंगू एवं मच्छर जनित बीमारियों के प्रति जागरूक करना है. उन्होंने लोगों से घर एवं आसपास साफ-सफाई रखने, पानी जमा नहीं होने देने, सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करने तथा डेंगू के लक्षण दिखायी देने पर नजदीकी सरकारी अस्पताल में जांच कराने की अपील की. उन्होंने बताया कि जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. इसके तहत विद्यालयों में क्विज, चित्रांकन, प्रश्नोत्तरी एवं ग्राम सभाओं का आयोजन हो रहा है. मौके पर एएनएम स्कूल की प्राचार्या, मलेरिया निरीक्षक, वीबीडी सलाहकार एवं अन्य कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola