डॉ राधाकृष्णन स्कूल ऑफ लर्निंग का वार्षिक महोत्सव

Published by : VIKASH NATH Updated At : 13 Feb 2026 8:29 PM

विज्ञापन

डॉ राधाकृष्णन स्कूल ऑफ लर्निंग बोंगा, इचाक का द्वितीय वार्षिक महोत्सव पर शुक्रवार संध्या को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया

विज्ञापन

इचाक. डॉ राधाकृष्णन स्कूल ऑफ लर्निंग बोंगा, इचाक का द्वितीय वार्षिक महोत्सव पर शुक्रवार संध्या को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. मुख्य अतिथि जैप कमांडेंट पदमा अविनाश कुमार, विशिष्ट अतिथि डीएवी के प्राचार्य रजनीश कुमार, पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बोंगा के प्राचार्य वी के पांडेय, केंद्रीय विद्यालय गौरैया करमा के प्राचार्य विशाल नाथ,बोंगा पंचायत के मुखिया उमेश कुमार मेहता के अलावा कई विद्यालय के निदेशक एवं प्राचार्य शामिल हुए. जिन्हें राधाकृष्णन स्कूल के प्राचार्य रामचंद्र प्रसाद ने बुके एवं शॉल देकर सम्मानित किया. मुख्य अतिथि आईपीएस अविनाश कुमार ने कहा कि राधाकृष्ण स्कूल बच्चों के उत्तम शिक्षा मुहैया कराने एवं बेहतर कैरियर देने का बेहतर शिक्षण संस्थान है. जेएनवी के प्राचार्य वी के पांडेय ने कहा कि शिक्षण संस्थान बच्चों को अपना कैरियर बनाने का अवसर देता है. प्राचार्य रामचंद्र प्रसाद ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय के उपलब्धियों को गिनाया. इस दौरान विद्यालय के छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. मंच संचालन शिक्षक नंदकिशोर मंडल ,शिक्षिका अमृता एवं विद्यार्थी आदित्य कुमार एवं आंचल कुमारी ने की. इस दौरान विद्यालय के शिक्षक ,शिक्षिकाएं के अलावा सैकड़ों बच्चों के माता पिता एवं अभिभावक कार्यक्रम मे शामिल हुए.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola