बरकाकला गांव में मारपीट, पांच घायल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
इचाक के बरकाकला गांव में 19 जुलाई की रात लगभग दस बजे मारपीट की घटना हुई.
विज्ञापन
हजारीबाग.
इचाक के बरकाकला गांव में 19 जुलाई की रात लगभग दस बजे मारपीट की घटना हुई. विकास कुमार, पत्नी अंजू देवी, योगेंद्र कुमार और उसके माता-पिता घायल हो गये. इसमें विकास कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. इलाज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है. विकास ने बताया कि मेरे भाई योगेंद्र कुमार की शादी चार-पांच साल पहले छोटका अलौंजा गांव में हुई थी. भाई की पत्नी प्रीति कुमारी ने मायकेवालों को डेढ़ लाख रुपये दी थी. उस पैसे की मांग भाई के ससुरालवालों से कई दिनों से किया जा रहा था. ससुरालवाले पैसे नहीं देकर 19 जुलाई की रात अचानक छोटका अलौंजा गांव के महेश मेहता पिता चुनू महतो, सूरत कुमार पिता महेश महतो, नारायण महतो पिता धनु महतो, गणेश मेहता पिता नेमा महतो, मनोज मेहता पिता नहीं मालूम, आरती देवी पति महेश मेहता सभी बरकाकला गांव पहुंचे और मेरे परिवारवालों के साथ मारपीट कर फरार हो गये.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन