यूनिफेस्ट में आइसेक्ट विवि के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

महोत्सव से लौटने पर विवि परिसर में स्वागत

विज्ञापन

हजारीबाग. एआइयू पूर्वी क्षेत्र उत्साह यूनिफेस्ट अंतर विश्वविद्यालय युवा महोत्सव 2025-26 में आइसेक्ट विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया. ओडिसा के बालासोर स्थित फकीर मोहन विश्वविद्यालय की मेजबानी में आयोजित 39वें पूर्वी क्षेत्र युवा महोत्सव में आइसेक्ट विवि की ओर से 28 विद्यार्थियों का दल शामिल हुआ. महोत्सव से लौटने पर विवि परिसर में इन विद्यार्थियों का स्वागत किया गया. इस अवसर पर कुलपति प्रो पीके नायक, कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद, समकुलपति डॉ गौरव शुक्ला, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ एसआर रथ, वोकेशनल निदेशक डॉ बिनोद कुमार, उप कुलसचिव विजय कुमार, उप कुलसचिव ललित मालवीय, उप कुलसचिव राकेश कुमार मिश्रा तथा फाइन आर्ट्स विभागाध्यक्ष शिव कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. टीम मैनेजर व परफार्मिंग आर्ट्स डीन कुमारी सीमा ने बताया कि पोस्टर मेकिंग में निशि शर्मा ने दूसरा, रंगोली प्रतियोगिता में निधि कुमारी को चौथा स्थान मिला. अनुज कुमार ने वेस्टर्न वोकल सोलो में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया. श्रुति, अनु, वाशु व अनुज कुमार ने वेस्टर्न ग्रुप सांग में पांचवां स्थान हासिल किया. वेस्टर्न इंस्ट्रूमेंटल सोलो में दीपक कुमार तथा क्ले मॉडलिंग में पवन कुमार को भी पांचवां स्थान मिला.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola