छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी प्रधानाध्यापक का कोर्ट में सरेंडर

Updated:
विज्ञापन
छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी प्रधानाध्यापक का कोर्ट में सरेंडर

न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा

विज्ञापन

हजारीबाग. छात्राओं को गलत नीयत से छूने के आरोपी चुरचू प्रखंड के बहेरा मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक महेंद्र प्रसाद राणा ने गुरुवार को पॉक्सो के विशेष न्यायाधीश सह अपर सत्र न्यायाधीश आशिफ इकबाल की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया. न्यायालय ने आरोप की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इस मामले को लेकर छात्राओं द्वारा इसकी शिकायत चरही पुलिस से की गयी थी. जिसके बाद पुलिस ने प्रभारी प्रधानाध्यापक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की थी. आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम गठित की गयी थी. पुलिस की की बढ़ती दबिश को देखते हुए आरोपी प्रधानाध्यापक ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया.

गायत्री शक्तिपीठ का 45वां स्थापना दिवस मना

हजारीबाग. शहर स्थित गायत्री शक्तिपीठ का 45वां स्थापना दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया. शाम सात बजे से देर रात तक चले कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक व प्रथम मुख्य प्रबंधक ट्रस्टी डुंगरमल जैन और पूर्व जिला समन्वयक बृजकिशोर सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया. सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति अमन कुमार व बृजकिशोर सिन्हा ने दी. डुंगरमल जैन ने बताया कि 70 के दशक में खजांची तालाब अत्यंत प्रदूषित था. 22 अप्रैल 1982 को शक्तिपीठ की स्थापना के बाद प्रबुद्ध जनों ने इसकी स्वच्छता पर ध्यान दिया. आज नगर पालिका के सहयोग से इसका सुंदरीकरण हो चुका है. तालाब के चारों ओर सीढ़ियां और लाइट की व्यवस्था होने से यह शहर के प्रमुख स्थलों में शामिल है.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola