चोरी के जेवरात के साथ आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
चोरी के जेवरात के साथ आरोपी गिरफ्तार

हदारी गांव में सेवानिवृत्त कर्नल के घर में चोरी का खुलासा

विज्ञापन

इचाक. हदारी गांव में सेवानिवृत्त कर्नल कृष्ण प्रसाद मेहता के बंद घर में सात अप्रैल की रात हुई चोरी मामले का इचाक पुलिस ने उदभेदन कर लिया है. पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले सुधीर कुमार उर्फ पकौड़ी (पिता धनेश्वर मेहता), ग्राम हदारी, थाना इचाक को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि चोरी गये सभी जेवरात को बरामद कर लिया गया है. बरामद जेवरात में सोने का मांग टीका, एक जोड़ी सोने का कर्णफूल, सोने की अंगूठी, सोने का हार, एक जोड़ा सोने का पिघलाया हुआ 14 ग्राम सोने का पदार्थ, सोने का कान का टॉप, सोने का ढला हुआ मटर नुमा पदार्थ, चांदी की दो सिकड़ी, एक जोड़ी चांदी की पायल शामिल है. उन्होंने बताया कि चोर ने घर को बंद पाकर घटना काे अंजाम दिया. अभियुक्त सुधीर कुमार उर्फ पकौड़ी पर इचाक थाना में पूर्व से दो मामले दर्ज हैं. गिरफ्तारी अभियान में एसआइ नंदकिशोर दास, सुनील शर्मा, एएसआइ सच्चिदानंद राय, सुरेश कुमार दास एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. भुक्तभोगी गीता देवी ने पुलिस को बताया कि वे पति का इलाज चलने के कारण हजारीबाग स्थित किराये के मकान में रह रही थीं. इसी दौरान उनके देवर ने फोन कर घर में चोरी होने की सूचना दी. सूचना मिलने पर जब वह गांव स्थित घर पहुंचीं, तो मुख्य दरवाजे का ताला कटा हुआ पाया. घर के अंदर अलमीरा का लॉक भी टूटा हुआ मिला. अलमारी में रखे सभी कीमती आभूषण गायब थे. घटना के पांच दिनों के बाद थाना में आवेदन दिया गया. इधर, पुलिस अधिकारी के घर में चोरी की खबर से क्षेत्र में दहशत का माहौल है.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola