चौथा गांव में सर्पदंश से महिला की मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
चेचकप्पी पंचायत के ग्राम चौथा रविदास टोला में सांप के डंसने से महिला की मौत हो गयी.
विज्ञापन
बरकट्ठा.
चेचकप्पी पंचायत के ग्राम चौथा रविदास टोला में सांप के डंसने से महिला की मौत हो गयी. उसकी पहचान चौथा निवासी सुकांति देवी 50 वर्ष पति किशुन रविदास के रूप में की गयी. घटना 26 जुलाई की रात की है. घर वालों ने बताया कि सुकांति देवी रात में अपने खपरैल घर के बरामदा में जमीन पर सो रही थी. इसी बीच किसी सांप ने उसे डंस लिया. जलन महसूस होने पर उसने घर वालों को जानकारी दी. घर वाले झाड़-फूक के चक्कर में उसे रात भर घर पर रखे. जब महिला बेहोश होने लगी, तो उसे सदर अस्पताल हजारीबाग ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. सूचना मिलते ही मुखिया रीता देवी, मुखिया प्रतिनिधि डेगलाल साव मृतका के घर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. साथ ही क्रियाकर्म के लिए आर्थिक सहयोग देने की बात कही. महिला के चार बच्चे हैं.विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन