बीसीएम डिग्री कॉलेज में सम्मान समारोह
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
बीसीएम डिग्री कॉलेज गंगपाचो में नए सेमेस्टर के छात्रों के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
बरकट्ठा.
बीसीएम डिग्री कॉलेज गंगपाचो में नए सेमेस्टर के छात्रों के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य आईपी भारती, मुरलीधर महतो, मोनिका कुजूर, संतोष कुमार ने संयुक्त रूप से की. आइपी भारती ने नए सत्र के छात्र-छात्राओं को पौधा देकर स्वागत किया. उन्होंने कहा कि जिस जगह पर विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति और विरासत के बारे में जानकारी दी जाती है वहां पर छात्रों का हर तरह से सर्वांगीण विकास संभव हो पाता है. इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गीत, संगीत, नृत्य और अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए. मौके पर डॉ महेश प्रसाद, डॉ अनिल कुमार, डॉ जितेंद्र कुमार, डॉ संतोष कुमार, डॉ कुमारी ऋषि बाला, डॉ मोनिका कुजूर, पूनम कुमारी, दयानंद गिरी, राजीव कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे.विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन