चलते कंटेनर में लगी आग, बाल-बाल बचे ड्राइवर और खलासी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
दनुआ घाटी स्थित सांझा के पास शनिवार को चलते कंटेनर में आग लग गयी. कंटेनर एचआर 55एए-0578 नोएडा से गद्दा लौडकर ओडिशा जा रहा था.
विज्ञापन
चौपारण.
दनुआ घाटी स्थित सांझा के पास शनिवार को चलते कंटेनर में आग लग गयी. कंटेनर एचआर 55एए-0578 नोएडा से गद्दा लौडकर ओडिशा जा रहा था. घटना में चालक, उप चालक समेत गाड़ी पर सवार तीन लोग कूदकर अपना जान बचा लिये. सूचना पाते ही थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश पुलिस बल के साथ अग्निशामक लेकर घटना स्थल पर पहुंचे. उसके बाद आग को बुझाया जा सका. इस दौरान कंटेनर का अगला हिस्सा जल चुका था. चालक ने बताया कंटेनर में आग शॉर्ट सर्किट से लगा है. पहले इंजन के पास से धुआं आया. जब तक संभल पाते कि आग पकड़ लिया. आग बुझाने के क्रम में कुछ देर के लिए नेशनल हाइवे वन वे कर दिया गया. फिलहाल जीटी रोड पर आवागमन बहाल कर दिया गया है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन