दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष संतोष और सचिव बने महेंद्र
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
बरकाकला में दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई. अध्यक्षता राजेंद्र प्रसाद मेहता ने की.
विज्ञापन
इचाक.
बरकाकला में दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई. अध्यक्षता राजेंद्र प्रसाद मेहता ने की. संचालन बसंत नारायण मेहता ने किया. पूजा को सफल बनाने के लिए पूजा कमेटी का गठन किया गया. सर्वसम्मति से संतोष प्रसाद मेहता को अध्यक्ष, अर्जुन प्रसाद मेहता उपाध्यक्ष, महेंद्र शर्मा सचिव, महेश प्रसाद मेहता सहसचिव, महेंद्र प्रसाद मेहता कोषाध्यक्ष व संजय प्रसाद मेहता को उप कोषाध्यक्ष बनाया गया. जबकि मुखिया सिकंदर कुमार राम, पूर्व सरपंच वासुदेव महतो, राजेंद्र प्रसाद मेहता, बसंत नारायण मेहता, टुकन महतो, महादेव राणा, लालो महतो, धीरू रजक, रामेश्वर महतो, अजय मेहता, खीरू साव, अरविंद मेहता को संरक्षक बनाया गया. पूजा में किसी भी तरह का व्यवधान उत्पन्न ना हो इसके लिए गांव के प्रबुद्ध लोगों को जिम्मेवारी सौंपी गयी. दुर्गा पूजा तक गांव में मांस, मछली और शराब की बिक्री पर पूरी तरह से पाबंदी लगायी गयी.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन