तुइयो पंचायत में सुखी संपन्न परिवारों को मिल रहा है अबुवा आवास
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
ग्राम पंचायत तुइयो में अबुआ आवास योजना में काफी अनियमितता बरती जा रही है.
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बीडीओ को आवेदन देकर की जांच की मांग
बरकट्ठा.
ग्राम पंचायत तुइयो में अबुआ आवास योजना में काफी अनियमितता बरती जा रही है. तुईयो में अबुआ आवास का लाभ संपन्न परिवारों को दिया गया है. इस संबध में ग्रामीणों ने बरकट्ठा बीडीओ रोशमा डुंगडुंग को आवेदन देकर जांच की मांग की है. जिसमें बताया है की तुईयो पंचायत में अबुवा आवास के चयन में लगभग 90 प्रतिशत लोग सुखी संपन्न परिवार के हैं. कहा कि पैसा लेकर अयोग्य लोगों का चयन कर लिया गया हैं. परंतु गरीब परिवार आज भी मिट्टी के मकान में रहने को मजबूर हैं. कई लोंगो का पहले से ही पक्का का मकान बना है जिन्हे प्रथम किस्त भुगतान भी कर दिया गया हैं. कई ऐसे भी हैं जो 2500 स्क्वायर फीट में घर बना रहे हैं उन्हें भी आवास दिया गया हैं. आवेदन देकर कार्रवाई की मांग करने वालों में विजय प्रसाद, जितेंद्र प्रसाद, राजेश कुमार, साधु ठाकुर, सरयू यादव, सहदेव मांझी, संतोष कुमार समेत अन्य ग्रामीण शामिल है. इस बाबत बरकट्ठा बीडीओ रोशामा डुंगडुंग से पूछे जाने पर बताया की ग्रामीणों के द्वारा आवेदन प्राप्त हुई हैं. आवेदन के आधार पर मामले कि जांच की जा रही है.विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन