हजारीबाग में आधुनिक सुविधाओं से लैस लाइब्रेरी का 15 अगस्त को होगा शुभारंभ
हजारीबाग जिला लाइब्रेरी
हजारीबाग में आधुनिक सुविधाओं से लैस जिला प्रशासन की लाइब्रेरी का शुभारंभ होगा. जिसका डीसी हेमंत सती इसका उद्घाटन करेंगे. डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक स्थित इस लाइब्रेरी में छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए पढ़ने की व्यवस्था, समाचार पत्र-पत्रिकाएं, वाई-फाई, लाइट और पंखे जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी.
आरिफ की रिपोर्ट
हजारीबागः झारखंड के हजारीबाग स्थित डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक पर बनकर तैयार आधुनिक लाइब्रेरी का शुभारंभ 15 अगस्त को डीसी हेमंत सती करेंगे. इसके पहले लाइब्रेरी में आवश्यक सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी जिला प्रशासन की ओर से की जा रही है.
शिक्षा विभाग की ओर से लाइब्रेरी में महत्वपूर्ण समाचार पत्र और पत्रिकाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. इसके अलावा वाई-फाई की सुविधा भी रहेगी. यह सभी व्यवस्थाएं शिक्षा विभाग की ओर से की जाएंगी. इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम ने सात अगस्त को कोटेशन आमंत्रण सूचना जारी की है. इच्छुक आपूर्तिकर्ता अपना सीलबंद कोटेशन 10 अगस्त तक जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में जमा कर सकते हैं.
लाइब्रेरी आम लोगों के लिए बड़ी सौगात होगी. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुरू होने वाली इस लाइब्रेरी से छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को विशेष लाभ मिलेगा.
ये सुविधाएं होंगी उपलब्ध
जिला प्रशासन ने लाइब्रेरी को पूरी तरह छात्र अनुकूल बनाने की तैयारी की है. शिक्षा विभाग की ओर से लाइब्रेरी में बैठने और पढ़ने की व्यवस्था की जाएगी. इसके अलावा लाइट और पंखे की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी. महत्वपूर्ण समाचार पत्रों और पत्रिकाओं के साथ वाई-फाई की सुविधा भी मिलेगी.
छात्रों के लिए बड़ी पहल
हजारीबाग में लंबे समय से एक सरकारी लाइब्रेरी की कमी महसूस की जा रही थी. डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक के बीचों-बीच बनी यह लाइब्रेरी शहर के केंद्र में होने के कारण छात्रों के लिए आसानी से सुलभ होगी. वाई-फाई और समाचार पत्र-पत्रिकाओं की सुविधा से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को विशेष लाभ मिलेगा.
ये भी पढ़ें- स्कूल से तड़ित चालक चोरी कर रहे थे 3 चोर, ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अर्चना कुजूर
अर्चना कुजूर एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वह झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के साथ-साथ राज्य की प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. अर्चना ने वर्ष 2016 में क्राफ्ट फिल्म स्कूल, रोहिणी (नई दिल्ली) से टीवी जर्नलिज्म एंड न्यूज रीडिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा किया. इसके बाद उन्होंने नोएडा स्थित नेशनल वॉयस न्यूज और इंडिया वॉयस न्यूज चैनल (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) में इंटर्नशिप करने के साथ-साथ व्यावहारिक पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया.
झारखंड लौटने के बाद उन्होंने कशिश न्यूज चैनल में लगभग डेढ़ वर्ष तक आउटपुट विभाग में कॉपी राइटर के रूप में कार्य किया. इसके बाद रांची एक्सप्रेस में एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग की और प्रिंट पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया. वर्ष 2022 से उन्होंने न्यूज11 भारत और नक्षत्र न्यूज चैनल में लगभग दो-दो वर्षों तक डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए राज्य की राजनीति, शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, योजनाओं और समसामयिक विषयों पर हजारों समाचार और विशेष लेख लिखें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










