17 अगस्त से हजारीबाग में जनजातीय गौरव उत्सव, केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव को दिया गया उद्घाटन का न्योता
जनजातीय कार्य मंत्री को आमंत्रण देते | Prabhat Khabar Network
हजारीबाग में 17 से 24 अगस्त तक आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव उत्सव के लिए केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।
हजारीबाग: जनजातीय गौरव उत्सव के आयोजन को लेकर बिरसा मुंडा जन कल्याण योजना प्रचार अभियान के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल उरांव से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें 17 अगस्त को हजारीबाग के बड़ा अखाड़ा मंदिर परिसर में होने वाले उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया.
बताया गया कि उत्सव 17 से 24 अगस्त तक चलेगा. इसमें जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को मंच मिलेगा. हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी लगेगी. महिला उद्यमिता को भी बढ़ावा दिया जायेगा.
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य जनजातीय समाज की प्रतिभा और कला को सामने लाना है. समाज के समग्र विकास को लेकर भी कार्यक्रम होंगे. केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव ने आयोजन की सराहना की. उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण में मददगार हैं. उन्होंने उत्सव की सफलता की शुभकामनाएं दीं. मौके पर डॉ अनिल कुमार, राजमणि, रामकिशोर सावंत और बलदेव बाबू मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए