पटना व कटिहार संकुल के बीच कांटे की टक्कर

Updated:
विज्ञापन
पटना व कटिहार संकुल के बीच कांटे की टक्कर

नवोदय विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का दूसरा दिन

विज्ञापन

इचाक. नवोदय विद्यालय समिति पटना संभाग के तत्वावधान में पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय बोंगा हजारीबाग में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन पटना संकुल और कटिहार संकुल के मैच में कांटे की टक्कर रही. अंडर 19 आयु बालक वर्ग में कटिहार संकुल ने वर्धमान संकुल, पटना संकुल ने रांची संकुल, कटिहार संकुल ने पटना संकुल एवं वर्धमान संकुल ने रांची को पराजित किया. वहीं अंडर 17 आयु वर्ग में कटिहार संकुल ने रांची को, पटना संकुल ने वर्धमान को, पटना संकुल ने रांची को, कटिहार संकुल ने वर्धमान को एवं पटना संकुल ने कटिहार संकुल को हराकर अपना दबदबा बनाया. वहीं अंडर 14 आयु वर्ग में कटिहार ने वर्धमान को, रांची ने वर्धमान को, पटना ने कटिहार को पराजित किया. प्रतियोगिता उप प्राचार्य अजीत कुमार और वरीय शिक्षक अरुण कुमार अमिताभ के संरक्षण में मो तनवीर अकबर खान ( पीजीटी शारीरिक शिक्षा) की देखरेख में हो रही है. मैच में रेफरी की भूमिका निर्भय कुमार, रोहित कुमार, कृष्ण कुमार यादव, राखी कुमारी, जय शंकर कुमार, बलराम कुमार, महेंद्र सिंह राणा, शमशेर अंसारी, चंदन कुमार, योगेश लिंडा निभा रहे हैं. मौके पर शिक्षक अवधेश कुमार यादव, श्याम किशोर प्रसाद, अनिल कुमार, डॉ विनय प्रताप तिवारी, गणेश शंकर, अरविंद राम, गोपी बल्लभ, अफरोज आलम, विपिन कुमार, आशा पासवान समेत अन्य शिक्षक मौजूद थे.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola