बड़कागांव में निकली रथ यात्रा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Jul 2016 8:02 AM (IST)
विज्ञापन

बड़कागांव : बड़कागांव में भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा व भाई बलभद्र की पूजा-अर्चना की गयी. माैके पर रथ यात्रा निकाली गयी. रामजानकी मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए कपाट खोल दिया गया था. भक्त जन सुबह से लेकर संध्या तीन बजे तक पूजा करते रहे. महेश्वरी पंडा व पुजारी चिंतामणी महतो ने पाठ कराया. महाआरती की […]
विज्ञापन
बड़कागांव : बड़कागांव में भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा व भाई बलभद्र की पूजा-अर्चना की गयी. माैके पर रथ यात्रा निकाली गयी. रामजानकी मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए कपाट खोल दिया गया था. भक्त जन सुबह से लेकर संध्या तीन बजे तक पूजा करते रहे. महेश्वरी पंडा व पुजारी चिंतामणी महतो ने पाठ कराया. महाआरती की गयी. रथ में भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा व भाई बलभद्र को आसन्न कराया गया़
विशेश्वर महतो, पदुम महतो व धर्मचंद महतो रथ पर बैठ कर लोगों की पूजा करायी. तिलानाथ सिंह कुशवाहा, कैलाश महतो, तापेश्वर कुमार तापस, मनोहर महतो, रामलखन महतो, हरिनाथ राम, द्वारिका महतो व राकेश कुमार के नेतृत्व में रथ को खींच कर नगर भ्रमण कराया गया. इसके बाद रथ राधेश्याम मंदिर पहुंचा. यहां आरती की गयी. इसके बाद डेली मार्केट व कोरियाडीह पहुंचा. यहां हजारों लोगों ने पूजा अर्चना की. इसके बाद अांबेडकर चक काली मंदिर के पास रथ पहुंचा.
देर शाम रथ मौसी बाड़ी पहुंचा. यहां देर रात महाआरती की गयी. रथ यात्रा मेले में बड़कागांव, हरली, बादम ,गोंदलपुरा, गोसाइबलिया, चंदौल, पुदौल, महुंगाई, विश्रमपुर, उरीमारी, कांड़तरी, टंडवा, सिमरिया, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़ समेत दूर -दराज से हजारों लोग शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










