दारू क्षेत्र में शराब बिक्री पर लगेगी पाबंदी

दारू : थाना क्षेत्र के गांवों में महुआ शराब की बिक्री पर रोक लगेगी. इसे लेकर जनता के सहयोग से पुलिस की ओर से अभियान चलाया जायेगा. होटलों, ढाबों, चौमिन सेंटर, गुमटियों व घरों में होनेवाली शराब बिक्री पर रोक लगायी जायेगी. थाना प्रभारी श्रीराम राम ने बताया कि शराब बेचनेवाले लोगों को चिह्नित किया […]
दारू : थाना क्षेत्र के गांवों में महुआ शराब की बिक्री पर रोक लगेगी. इसे लेकर जनता के सहयोग से पुलिस की ओर से अभियान चलाया जायेगा. होटलों, ढाबों, चौमिन सेंटर, गुमटियों व घरों में होनेवाली शराब बिक्री पर रोक लगायी जायेगी. थाना प्रभारी श्रीराम राम ने बताया कि शराब बेचनेवाले लोगों को चिह्नित किया गया है. ऐसे लोगों को चेतावनी देते हुए एक सप्ताह का समय दिया गया है.
सुधार नहीं आने पर कार्रवाई होगी. थाना प्रभारी ने सभी गांवों के बुद्धिजीवियों से अपील की है कि शराब को बंद कराने में सहयोग करें. जानकारी के अनुसार दारू, इरगा, झुमरा चौक, जिनगा, रामदेव खैरिका, मेंढकुरी, कविलासी, पुनाई, दिगवार, हरली समेत कई गांवों में अवैध शराब की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










