वाहन की चपेट में आने से बच्ची की मौत

Published at :28 Jun 2016 8:12 AM (IST)
विज्ञापन
वाहन की चपेट में आने से बच्ची की मौत

कटकमसांडी : सोमवार को वाहन (जेएच02-7479) की चपेट में आने से एक तीन वर्षीय बच्ची की मौत घटना स्थल पर हुई. घटना कटकमसांडी थाना क्षेत्र के उरीदिरी गांव की है. मृतक नैंसी कुमारी (पिता दीपक कुमार) बड़कागांव थाना क्षेत्र चेपाकला गांव की है. वह अपना नाना घर कटकमसांडी के उरीदिरी गांव के साधो महतो के […]

विज्ञापन
कटकमसांडी : सोमवार को वाहन (जेएच02-7479) की चपेट में आने से एक तीन वर्षीय बच्ची की मौत घटना स्थल पर हुई. घटना कटकमसांडी थाना क्षेत्र के उरीदिरी गांव की है. मृतक नैंसी कुमारी (पिता दीपक कुमार) बड़कागांव थाना क्षेत्र चेपाकला गांव की है. वह अपना नाना घर कटकमसांडी के उरीदिरी गांव के साधो महतो के घर आयी थी.
घर से बाहर निकलने के क्रम सड़क पर वाहन की चपेट में आ गयी. घटना की सूचना पाते ही कटकमसांडी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.मृतक के नाना साधो महतो ने बोलेरो के चालक के विरुद्ध आवेदन दिया है.
पति-पत्नी सहित तीन घायल, एक रेफर
बड़कागांव : हजारीबाग-बड़कागांव रोड स्थित बोकारो पुल के पास आपस में दो मोटरसाइकिल टकराने से पति पत्नी व एक अन्य घायल हो गया. बताया जाता है कि बड़कागांव निवासी उमेश कुमार सिन्हा पत्नी पुष्पा सिन्हा मोटरसाइकिल से हजारीबाग से बड़कागांव लौट रहे थे. इसी बीच बड़कागांव निवासी कमलेश कसेरा ने हजारीबाग से घर लौटते क्रम में पति पत्नी की गाड़ी में टक्कर मार दी. घायल पति पत्नी की इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है. कमलेश को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.
दो युवक घायल
विष्णुगढ़. विष्णुगढ़ के चानो में सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक से बोकारो थर्मल से बनासो आ रहे थे. इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर चानो के पास पुलिया से टकरा गया. दोनों युवक बोकारो थर्मल के रहने वाले बताये जाते हैं. घायलों का इलाज विष्णुगढ़ में किया गया.
घायल अवस्था में मिला युवक
इचाक : इचाक मोड़ के पास दुर्गा नगर क्रशर मंडी के समीप एक क्षतिग्रस्त घर के बालू पर एक 35 वर्षीय युवक घायल अवस्था में पड़ा था. सुबह ग्रामीणों की नजर घायल युवक पर पड़ी. इसकी सूचना इचाक पुलिस को दी गयी. उसके चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे. बेहोशी हालत में इचाक पुलिस इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. वह चतरा जिला का रहने वाला है. आसपास के लोगों का कहना है कि घायल युवक क्रशर में मजदूरी करता था.
घायल होने का कारण का नाम पता नहीं चल सका है. फिलहाल घायल युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है. थाना प्रभारी सुरेश राम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola