डकैती की योजना बना रहे चार लोग गिरफ्तार

Published at :28 Jun 2016 8:12 AM (IST)
विज्ञापन
डकैती की योजना बना रहे चार लोग गिरफ्तार

हजारीबाग : लूट और डकैती की योजना बनाते हथियार समेत चार अपराधियों को बरही पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में कोडरमा के मो इजराफिल उर्फ गुड्डू, बिहार गया के आनंद राज, मो रिजवान एवं सनी कुमार का नाम शामिल है. इस गिरोह के एक अपराधी अलताफ पुलिस को देखते ही फरार हो गया […]

विज्ञापन
हजारीबाग : लूट और डकैती की योजना बनाते हथियार समेत चार अपराधियों को बरही पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में कोडरमा के मो इजराफिल उर्फ गुड्डू, बिहार गया के आनंद राज, मो रिजवान एवं सनी कुमार का नाम शामिल है.
इस गिरोह के एक अपराधी अलताफ पुलिस को देखते ही फरार हो गया .पकड़े गये आरोपियों के पास से चार देशी कट्टा, आठ गोली, सात मोबाइल, दो यामाहा मोटरसाइकिल जब्त किया गया है.
लूट व डकैती की योजना बनाते पकड़ाये अपराधी : एसपी : एसपी भीमसेन टूटी ने बताया कि गुप्ता सूचना मिली थी कि चतरा इटखोरी थाना क्षेत्र के एक ज्वेलर्स दुकान में लूट की घटना हो सकती है.
इसके बाद बरही स्थित एक पेट्रोल पंप में डकैती करने की योजना थी. एसपी ने कहा कि सूचना के बाद अपराधियों को दबोचने की योजना बनायी गयी. सभी अपराधी बरही स्टेशन रोड पर मोटरसाइकल से गुजर रहे थे. इसी क्रम में चार अपराधी पकड़े गये. और एक अपराधी भागने में सफल हो गया.
इजराफिल उर्फ गुड्डू है गिरोह का सरगना : एसपी ने जानकारी दी कि इस गिरोह का सरगना गुड्डू है.वह पूर्व में भी जेल गया है. इस पर कोडरमा में डकैती और गया बिहार में हत्या का मामला दर्ज है.इन दोनों मामले में गुड्डू को पुलिस ने जेल भेजा है. फरवरी 2012 में कैदियों के वाहन न्यायालय से पेशी दिला कर वापस जेल जा रहा था उसी समय भाकपा माआवादियों ने कैदी वाहन पर अंधाधुंध गोलियां बरसायी थी. जिसमें तीन कैदी की मौत हो गयी थी.
दो कैदी घायल हो गया था. 19 कैदी वाहन से फरार हो गये.जिसमें सात माओवादी के सदस्य और अन्य अपराधी शामिल थे. इनमें से एक गुड्डू उर्फ इजराफिल भी शामिल था. गुड्डू बगोदर थाना क्षेत्र में डकैती मामले का आरोपी था. गुड्डू कैदी वैन से पेशी देकर वापस जेल जा रहा था. इसी क्रम में माओवादियों की गोलीबारी करने के दौरान मौका का फायदा उठा कर फरार हो गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola