अधिक पेड़ लगानेवाले होंगे सम्मानित : निदेशक

Published at :28 Jun 2016 8:12 AM (IST)
विज्ञापन
अधिक पेड़ लगानेवाले होंगे सम्मानित : निदेशक

चौपारण : प्रखंड में विश्व पर्यावरण दिवस पर 50 हजार पेड़ लगाने का लिया गया. संकल्प धीरे धीरे जोर पकड़ने लगा है. कई पंचायत के मुखिया ने अपने-अपने पंचायत के खाली या बंजर भूमि पर पेड़ लगाने के लिए गड्डे की खुदाई का काम शुरू कर दिया है़ प्रखंड में पेड़ लगवाने का बीड़ा ग्रीन […]

विज्ञापन
चौपारण : प्रखंड में विश्व पर्यावरण दिवस पर 50 हजार पेड़ लगाने का लिया गया. संकल्प धीरे धीरे जोर पकड़ने लगा है. कई पंचायत के मुखिया ने अपने-अपने पंचायत के खाली या बंजर भूमि पर पेड़ लगाने के लिए गड्डे की खुदाई का काम शुरू कर दिया है़ प्रखंड में पेड़ लगवाने का बीड़ा ग्रीन इनर्जी फाउंडेशन ने उठाया है़
संस्था के निदेशक सह सचिव सुनील कुमार सिंह ने सोमवार को कहा कि सबसे अधिक पेड़, जिसे पंचायत में लगाया जायेगा़ उस पंचायत के मुखिया एवं पौधरोपण में भाग लेनेवाले लोगों को संस्था की ओर से समानित किया जायेगा़ संस्था की ओर से पौधरोपण करनेवालों को नि:शुल्क पेड़ उपलब्ध कराया जायेगा़ यह कार्यक्रम सभी के सहयोग एवं प्रयास से सफल होगा़ पेड़ लगाने के लिए महिला मंडल ग्रुप से भी सहयोग लिया जायेगा़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola