गड्ढे में गिरा ट्रक, चालक, उपचालक बचे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Jun 2016 8:11 AM (IST)
विज्ञापन

इचाक : थाना क्षेत्र के नगवां पुल के पास घरेलू सामान लदा ट्रक 25 फीट नीचे गिर कर पलट गया. घटना में चालक मो अनीस और उपचालक मो शाहिद बाल-बाल बच गये. घटना रविवार की है. ट्रक घरेलू सामान लेकर राजस्थान की राजधानी जयपुर से टाटानगर जा रहा था. चालक ने बताया कि बाइक सवार […]
विज्ञापन
इचाक : थाना क्षेत्र के नगवां पुल के पास घरेलू सामान लदा ट्रक 25 फीट नीचे गिर कर पलट गया. घटना में चालक मो अनीस और उपचालक मो शाहिद बाल-बाल बच गये. घटना रविवार की है.
ट्रक घरेलू सामान लेकर राजस्थान की राजधानी जयपुर से टाटानगर जा रहा था. चालक ने बताया कि बाइक सवार को बचाने के क्रम में ट्रक पर से उसने नियंत्रण खो दिया, जिसकी वजह से हादसा हो गया. सड़क से पलटते हुए ट्रक 25 फीट नीचे गिर गया. ट्रक (आरजेएच14जीडी 6820) पर टाटा मोटर्स के इंजीनियर के घरेलू सामान लदे थे. पुलिस वाहन को कब्जे में लेकर पड़ताल कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










