आ गया मॉनसून, बंद करें डोभा का निर्माण

Published at :25 Jun 2016 8:33 AM (IST)
विज्ञापन
आ गया मॉनसून, बंद करें डोभा का निर्माण

निर्देश. डीसी ने पद संभालने के बाद की समीक्षा बैठक, दिये निर्देश हजारीबाग : नव पदस्थापित डीसी रवि शंकर शुक्ला ने पद संभालने के बाद शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में पदाधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक की. बैठक में उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को पदाधिकारी प्राथमिकता दें और समाधान करें. डीसी ने कहा […]

विज्ञापन

निर्देश. डीसी ने पद संभालने के बाद की समीक्षा बैठक, दिये निर्देश

हजारीबाग : नव पदस्थापित डीसी रवि शंकर शुक्ला ने पद संभालने के बाद शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में पदाधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक की. बैठक में उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को पदाधिकारी प्राथमिकता दें और समाधान करें. डीसी ने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी कार्यों का संपादन समय के अंदर पूरा करें, वहीं गुणवत्ता के प्रति तत्परता बरतें. जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बना कर कार्य करें, ताकि प्रशासन के प्रति लोगों में विश्वास स्थापित हो.

समीक्षा बैठक में डीसी ने निर्देश दिया कि भूमि संरक्षण विभाग के माध्यम से किये जा रहे डोभा कार्य को मानसून को देखते हुए स्थगित किया जाये. नवनिर्मित डोभा की मापी कर प्रतिवेदन उपलब्ध करें. वरीय पदाधिकारी प्रखंडों में घूम कर डोभा स्थल का निरीक्षण करें. भूमि संरक्षण विभाग की ओर से 3246 डोभा का निर्माण कराया गया है, जबकि लक्ष्य पांच हजार है.

निर्धारित समय पर बच्चों को दें छात्रवृत्ति : डीसी ने कल्याण विभाग के तहत मिलनेवाली छात्रवृत्ति व साइकिल वितरण की समीक्षा की. कल्याण पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जांच प्रतिवेदन उपलब्ध करायें. निर्धारित समय पर बच्चों को छात्रवृत्ति उपलब्ध करायें. एनजीओ के चयन को लेकर भी उन्होंने जानकारी ली.

बैठक में उपायुक्त ने आपदा प्रबंधन एवं राजस्व विभाग की भी समीक्षा की. जिले के सभी सीओ को निर्देश दिया कि वित्तीय वर्ष में अब तक आपदा प्रबंधन के तहत किये गये कार्यों का संबंधित प्रतिवेदन मुख्यालय में जमा करेन. दखल खारिज व राजस्व वसूली की भी जानकारी डीसी ने ली.

विद्यालयों को बिजली से जोड़ें: डीसी ने बिजली विभाग को निर्देश दिया कि 15 जुलाई तक सभी विद्यालयों में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें. सदर अस्पताल की व्यवस्था को लेकर भी डीसी ने चिंता जतायी. सभी को निर्देश दिया कि यथाशीघ्र मरीजों के लिए नागरिक सुविधाएं बहाल हो. बरही व सदर अनुमंडल में 144 व 107 मामलों को अभियान चला कर निष्पादन करने का उन्होंने निर्देश दिया. वहीं अवैध जमाबंदी व भूमि संबंधित मामलों के निष्पादन के लिए अपर समाहर्ता को कई निर्देश दिये.

बायोमेट्रिक से बनायें हाजिरी : डीसी ने निर्देश दिया कि जिले के सभी कर्मचारी आधार आधारित बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज करें. इन कार्यों का पर्यवेक्षण का जिम्मा डीपीओ यूआइडी प्रवीण कुमार सुमन को दिया गया. इसके लिए डीडीसी को प्रभारी पदाधिकारी बनाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola