हजारीबाग में गुमला की युवती के साथ गैंग रेप
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Jun 2016 6:26 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : गुमला की एक युवती के साथ हजारीबाग में गैंग रेप का मामला प्रकाश में आया है. घटना 21 जून की देर रात की है. युवती के साथ एक हाॅस्टल में तीन लोगों ने गैंग रेप की घटना काे अंजाम दिया़ पीड़िता ने मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. युवती के बयान के […]
विज्ञापन
हजारीबाग : गुमला की एक युवती के साथ हजारीबाग में गैंग रेप का मामला प्रकाश में आया है. घटना 21 जून की देर रात की है. युवती के साथ एक हाॅस्टल में तीन लोगों ने गैंग रेप की घटना काे अंजाम दिया़ पीड़िता ने मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
युवती के बयान के आधार पर पुलिस एक व्यक्ति से पूछताछ कर रही है. प्राथमिकी के अनुसार, पीड़िता गुमला की रहनेवाली है. फिलहाल रांची में रह रही थी. वह हजारीबाग के बारे में नहीं जानती है़
21 जून को एक व्यक्ति बहला-फुसला कर उसे हजारीबाग ले गया. उसे रात भर के लिए एक हाॅस्टल में रखा. देर रात होने के बाद दो लोग और कमरे में आ गये. इसके बाद तीनों ने युवती के साथ गैंग रेप किया और धमकी दी कि हल्ला करने पर जान से मार देंगे. सुबह होते ही पीड़िता को हाॅस्टल से बाहर कर तीनों फरार हो गये.
इसके बाद पीड़िता ने मुफस्सिल थाना पहुंच कर पुलिस पदाधिकारियों को आपबीती सुनायी. मुफस्सिल थाना कांड संख्या 106-16 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है़ प्राथमिकी में अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है. थाना प्रभारी सुमन कुमार ने कहा कि पीड़िता के बयान के आधार पर जांच चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










