गौरिया करमा में लगेगा 50 हजार लीटर का प्लांट

Published at :23 Jun 2016 5:52 AM (IST)
विज्ञापन
गौरिया करमा में लगेगा 50 हजार लीटर का प्लांट

कृषि मंत्री ने 800 किसानों के बीच गाय का वितरण किया, कहा बड़कागांव : बड़कागांव के सांढ़ गांव स्थित सड़ीगाढ़ा में कृषि मंत्री रंधीर सिंह ने बुधवार को गौशाला डेयरी का उदघाटन किया वहीं पशु मेले में 800 बीपीएल किसानों के बीच गाय का वितरण किया गया. बड़कागांव प्रखंड के एक हजार बीपीएल परिवारों के […]

विज्ञापन
कृषि मंत्री ने 800 किसानों के बीच गाय का वितरण किया, कहा
बड़कागांव : बड़कागांव के सांढ़ गांव स्थित सड़ीगाढ़ा में कृषि मंत्री रंधीर सिंह ने बुधवार को गौशाला डेयरी का उदघाटन किया वहीं पशु मेले में 800 बीपीएल किसानों के बीच गाय का वितरण किया गया. बड़कागांव प्रखंड के एक हजार बीपीएल परिवारों के बीच 90 अनुदान पर दो-दो गायों का वितरण उन्होंने किया. मौके पर समारोह का भी आयोजन हुआ. मौके पर मंत्री श्री सिंह ने कहा कि दूध उत्पादन में झारखंड में श्वेत क्रांति लायी जायेगी. राज्य के सभी प्रमंडलों में 50-50 हजार लीटर की क्षमतावाली डेयरी की स्थापना की जा रही है.
उन्होंने कहा: इस वर्ष राज्य सरकार ने कृषि के क्षेत्र में 2400 करोड़ रुपये, जबकि गव्य पशुपालन विभाग आदि के मद में छह हजार करोड़ का बजट पास किया है. गुजरात की अमूल दूध योजना की तरह झारखंड में भी दूध का उत्पादन किया जायेगा. देश एवं राज्य में पहली बार किसानों के हित का बजट पास हुआ है.
जब तक गांव के किसानों एवं गरीबों विकास नहीं होगा, तब तक झारखंड विकसित राज्य नहीं बन सकता है. पांच वर्ष के अंदर झारखंड विकसित राज्य बनेगा. 140 मिट्रिक टन मछली उत्पादन, 105 बड़े तालाब, डीप बोरिंग, निजी तालाबों का जीर्णाेद्धार, पांच लाख का डोभा व 10 लाख किसानों का कृषि बीमा का लक्ष्य रखा गया है. इस वर्ष 300 से 500 रुपये प्रति एकड़ बीमा प्रीमियम निर्धारित की गयी है, जिसका मुआवजा 25 से 30 हजार निर्धारित है. साझा परिवार ने जो कार्य किया है, वह पूर्वांचल में अमूलचूल परिवर्तन है. योजना को विकसित करने के लिए सोलर-बिजली बोरिंग, सड़क निर्माण व 200 केबीए का ट्रांसफारमर लगाया जायेगा.
सुखाड़ के लिए केंद्र ने झारखंड को 346 करोड़ रुपया दिया है. उन्होंने कहा कि कृषि विभाग से 70 हजार एवं मनरेगा से 65 हजार डोभा बनाया गया. हजारीबाग जिला के गौरिया करमा में अगले वर्ष 50 हजार लीटर के क्षमता वाली दूध प्लांट लगाया जायेगा. वहीं 2017 के अंत तक पांच लाख डोभा बनाने का लक्ष्य है. जिप अध्यक्ष शुशीला देवी ने कहा कि दारू के जगह दूध का उत्पादन बढ़ायें. अध्यक्षता पूर्व मुखिया कार्तिक महतो व संचालन मुकुल प्रसाद सिंह ने किया.
वहीं धन्यवाद ज्ञापन सीओ शैलेश सिंह ने किया.मौके पर डेयरी निदेशक आलोक पांडेय, सुरेश कुमार सिन्हा, धर्मेंद्र कुमार सिन्हा, बीके प्रसाद, त्रिदेव मंडल, बालेश्वर कुमार, इस्पेक्टर अखिलेश सिंह, थाना प्रभारी अकिल अहमद, मुखिया महेंद्र महतो, मुखिया अनीता देवी, शंभु मिश्रा, संजय नंदी, झमनलाल महतो, संतोष कुमार, उप-मुखिया कैलाश महतो , श्यामसुंदर महतो, मुकुटधारी महतो, अशोक रविदास, बसंती देवी, राजीव रंजन, मालती देवी, बुधनी देवी, सुंदरी देवी, मीरा देवी, मनोज महतो, शिवशंकर कुमार, बैजनाथ महतो, सुधीर महतो शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola