मेडिकल कॉलेज के विस्तार के लिए 25 एकड़ भूमि होगी चिह्नित

Updated:
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के विस्तार के लिए 25 एकड़ भूमि होगी चिह्नित

उपायुक्त ने नर्सिंग कॉलेज निर्माण और अस्पताल विस्तार के लिए प्रस्तावित भूमि का लिया जायजा

विज्ञापन

हजारीबाग. उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने बुधवार को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर के विस्तार तथा प्रस्तावित नर्सिंग कॉलेज निर्माण के लिए चिन्हित भूमि का निरीक्षण किया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भूमि भूमि चिह्नितीकरण की प्रक्रिया शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने बताया कि मेडिकल कॉलेज से सटे भू-भाग पर नर्सिंग कॉलेज का निर्माण प्रस्तावित है. साथ ही मेडिकल कॉलेज के विस्तार के लिए अतिरिक्त भूमि उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य चल रहा है. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार के हालिया हजारीबाग दौरे में मिले निर्देशों के आलोक में यह कार्रवाई की जा रही है. उपायुक्त ने जानकारी दी कि भविष्य में मेडिकल कॉलेज में पीजी पाठ्यक्रम शुरू होने की योजना है, जिससे छात्रों की संख्या बढ़ेगी. इसे ध्यान में रखते हुए लगभग 25 एकड़ अतिरिक्त भूमि चिह्नित की जा रही है, ताकि कैंपस, आवास व अन्य सुविधाओं का विस्तार किया जा सके. उन्होंने बताया कि वर्तमान 14 फीट चौड़ी सड़क को बढ़ाकर 40 फीट किया जायेगा. जिससे एंबुलेंस व बड़े वाहनों की आवाजाही सुगम होगी. मौके पर अपर समाहर्ता संतोष कुमार सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola