ePaper

जनजागरण के सचिव रामेश्वर सिंह का निधन

Updated at : 20 Jan 2020 11:45 PM (IST)
विज्ञापन
जनजागरण के सचिव रामेश्वर सिंह का निधन

हजारीबाग : जन जागरण केंद्र संस्था के सचिव रामेश्वर सिंह 65 वर्ष का निधन सोमवार को ह्रदयगति रूक जाने से हो गया. सुबह आठ बजे अस्वस्थ होने पर आरोग्यम अस्पताल हजारीबाग में भरती कराया गया था. जेपी आंदोलनकारी व सामाजिक क्षेत्र में पिछले 45 वर्षों से काम कर रहे थे. झारखंड बिहार में अपने संस्थान […]

विज्ञापन

हजारीबाग : जन जागरण केंद्र संस्था के सचिव रामेश्वर सिंह 65 वर्ष का निधन सोमवार को ह्रदयगति रूक जाने से हो गया. सुबह आठ बजे अस्वस्थ होने पर आरोग्यम अस्पताल हजारीबाग में भरती कराया गया था. जेपी आंदोलनकारी व सामाजिक क्षेत्र में पिछले 45 वर्षों से काम कर रहे थे.

झारखंड बिहार में अपने संस्थान के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, जल संरक्षण, महिला सशक्तिकरण व नि:शक्त बच्चों के शिक्षा के क्षेत्र में काफी उल्लेखनीय कार्य किया है. रामेश्वर सिंह राजनीति के क्षेत्र में भी भाग लिया था. 1990 में हजारीबाग सदर विधानसभा से चुनाव लडा था. उनके निधन पर सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों व राजनीतिक दल के लोगों ने दुख व्यक्त किया है. इनका अंतिम संस्कार पैतृक आवास पटना में होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola