आबकारी विभाग ने इस वर्ष में की 36.65 लाख रु जुर्माने की वसूली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jan 2020 12:10 AM
विज्ञापन
अवैध कारोबार में लिप्त 156 कारोबारी हो चुके गिरफ्तार हजारीबाग : हजारीबाग के आबकारी विभाग ने वित्तीय वर्ष 2019-20 में शराब की अवैध कारोबारियों के ठिकानों पर छापामारी कर 36.65 लाख रुपये का जुर्माना वसूला है. इनमें 34.15 लाख रुपया आबकारी विभाग और 2.50 लाख रुपया लोकअदालत के माध्यम से जुर्माना वसूला गया. इस दौरान […]
विज्ञापन
अवैध कारोबार में लिप्त 156 कारोबारी हो चुके गिरफ्तार
हजारीबाग : हजारीबाग के आबकारी विभाग ने वित्तीय वर्ष 2019-20 में शराब की अवैध कारोबारियों के ठिकानों पर छापामारी कर 36.65 लाख रुपये का जुर्माना वसूला है. इनमें 34.15 लाख रुपया आबकारी विभाग और 2.50 लाख रुपया लोकअदालत के माध्यम से जुर्माना वसूला गया. इस दौरान अवैध रूप से शराब के कारोबार में लिप्त 156 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा.
ज्ञात हो कि वित्तीय वर्ष 2018-19 में कुल 19.44 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया था. इनमें आबकारी विभाग ने 16.32 लाख की वसूली की थी. वहीं लोक अदालत से 3.12 लाख 100 रुपये की वसूली हुई. वर्ष 2018 में 34 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, जबकि 166 लोग फरार हो गये थे.
भारी मात्रा में शराब व जावा महुआ जब्त: आबकारी विभाग ने वित्तीय वर्ष 2019-20 में अवैध चुलाई महुआ शराब 16,903 लीटर, जावा महुआ 1.24 लाख 528 किग्रा, अवैध देशी शराब 5,302 लीटर, अवैध विदेशी शराब 2,305 लीटर, बियर 907.330 लीटर, मसालेदार शराब और कच्चा स्प्रीट हजारों लीटर बर्बाद किया.
कम संसाधनों के बाद भी बेहतर सफलता: कम संसाधनों में बेहतर सफलता: हजारीबाग आबकारी विभाग सहायक आयुक्त कार्यालय ने कम संसाधन के बावजूद बेहतर सफलता हासिल की है. विभाग में उत्पाद दारोगा के स्वीकृत पद आठ हैं, जिसके विरुद्ध मात्र चार दारोगा हैं. उत्पाद जमादार के पांच पद में मात्र दो जमादार है. उत्पाद सिपाही का स्वीकृत पद 20 है, लेकिन दो सिपाही ही पदस्थापित हैं.
कार्यालय में चार लिपिक पद स्वीकृत है. इसके विरुद्ध एक लिपिक कार्यरत है. कार्यालय के दो वाहन हैं. इसमें कई माह से एक वाहन खराब है. विभाग के पास हाजत नहीं है. यहां तक की जब्त शराब रखने के लिए गोदाम नहीं है. आबकारी विभाग के पास पदाधिकारी व बल की कमी के कारण संबंधित थाना से पुलिस पदाधिकारी व बल लेकर छापामारी की जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










