बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद ने कहा, दिल्ली में सोनिया-राहुल ने दिये सूबे में जनहित का काम करने के निर्देश

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jan 2020 8:54 PM

विज्ञापन

बड़कागांव : झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद शुक्रवार को कांग्रेसी विधायकों ने दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष ने करीब 40 मिनट तक झारखंड के विधायकों के साथ बात की. […]

विज्ञापन

बड़कागांव : झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद शुक्रवार को कांग्रेसी विधायकों ने दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष ने करीब 40 मिनट तक झारखंड के विधायकों के साथ बात की. उन्होंने कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के प्रदर्शन से पार्टी आलाकमान ने खुशी जाहिर की और विधायकों को जीत की बधाई दी.

उन्होंने बताया कि मुलाकात के दौरान पार्टी अध्यक्ष ने अपने विधायकों को राज्य में जनहितकारी कार्य करते हुए पार्टी का जनाधार बढ़ाने का निर्देश दिया. इसके साथ ही, उन्होंने युवा, महिला, दलित, आदिवासी और किसानों से जुड़ी समस्याओं पर विशेष रूप से कार्य करने के निर्देश दिये गये है. इस मुलाकात के दौरान विधायकों के साथ पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल, झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह, राज्यसभा सांसद धीरज साहू, गीता कोड़ा, प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव, आलमगीर आलम, राजेन्द्र सिंह, अकेला यादव और बादल पत्रलेख आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola