हजारीबाग : न्यायालय परिसर से बाल बंदी फरार

Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग : व्यवहार न्यायालय परिसर से पेशी के लिए लाया गया बाल बंदी सोमवार को भाग गया. पोस्को एक्ट के तहत बाल गृह से उसे व्यवहार न्यायालय लाया गया था. वह कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई गांव का रहनेवाला है. उस पर कटकमदाग थाना कांड संख्या 96-18 के तहत मामला दर्ज है. इसकी सुनवाई स्पेशल […]

विज्ञापन
हजारीबाग : व्यवहार न्यायालय परिसर से पेशी के लिए लाया गया बाल बंदी सोमवार को भाग गया. पोस्को एक्ट के तहत बाल गृह से उसे व्यवहार न्यायालय लाया गया था. वह कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई गांव का रहनेवाला है. उस पर कटकमदाग थाना कांड संख्या 96-18 के तहत मामला दर्ज है.
इसकी सुनवाई स्पेशल पोस्को कोर्ट अपर सत्र न्यायाधीश रमेश कुमार की अदालत में चल रही है.बाल बंदी के भागने की सूचना मिलते ही कोर्ट परिसर में तैनात पुलिस के जवान व पदाधिकारी उसकी खोज में इधर उधर भागने लगे. मुख्यालय डीएसपी कमल किशोर सिंह ने बताया कि इस संबंध में सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola