आग से झुलसी महिला की इलाज के दौरान रिम्स में मौत

Updated:
विज्ञापन

हत्या के विरोध में परिजनों ने की सड़क जाम कटकमसांडी : कटकमदाग थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी बबीता देवी की मौत इलाज के दौरान रिम्स में हो गयी. नौ दिसंबर को वह आग से झुलस गयी थी. हजारीबाग सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद महिला को बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने रिम्स रेफर […]

विज्ञापन

हत्या के विरोध में परिजनों ने की सड़क जाम

आपके शहर में

विज्ञापन
कटकमसांडी : कटकमदाग थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी बबीता देवी की मौत इलाज के दौरान रिम्स में हो गयी. नौ दिसंबर को वह आग से झुलस गयी थी. हजारीबाग सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद महिला को बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने रिम्स रेफर कर दिया था, जहां इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गयी.
इस बाबत कटकमदाग थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि बबीता को केरोसिन छिड़कर जलाने का आरोप उसके पति महेश साव एवं गोतनी रेखा देवी पर लगा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इधर, मृतक के परिजनों ने रामनगर पेट्रोल पंप के पास सड़क जाम कर दोषी को गिरफ्तार करने की मांग की.
बाद में यहां थाना प्रभारी पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझा कर जाम हटवाया. जाम बुधवार को दोपहर बाद 3.30 से शाम पांच बजे तक रहा. समाचार लिखे जाने तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी थी. मृतक के परिजन आरोपी की गिरफ्तारी के मांग पर अड़े थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola