त्रिवेणी कंपनी के एजीएम को गोली मारी, मौत

हजारीबाग : एनटीपीसी पकरी बरवाडीह की कोल माइनिंग कंपनी त्रिवेणी सैनिक प्राइवेट लिमिटेड के एचआर एजीएम गोपाल सिंह को बुधवार रात अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी. इससे उनकी मौत हो गयी. घटना रात 8.45 बजे जुलू पार्क में घटी. पुलिस के अनुसार गोपाल सिंह संभवत: जुलू पार्क रोड स्थित सुरेश कॉलोनी जानेवाले मार्ग गुजर […]
हजारीबाग : एनटीपीसी पकरी बरवाडीह की कोल माइनिंग कंपनी त्रिवेणी सैनिक प्राइवेट लिमिटेड के एचआर एजीएम गोपाल सिंह को बुधवार रात अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी.
इससे उनकी मौत हो गयी. घटना रात 8.45 बजे जुलू पार्क में घटी. पुलिस के अनुसार गोपाल सिंह संभवत: जुलू पार्क रोड स्थित सुरेश कॉलोनी जानेवाले मार्ग गुजर रहे थे. उसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने श्री सिंह को गोली मार दी, जो उनके सीने में लगी.
गोली लगने के बाद श्री सिंह वहीं गिर गये. वहां से गुजर रहे स्थानीय लोगों की नजर उन पर पड़ी, उन्होंने ही आनन-फानन में श्री सिंह को टेंपो में डाल कर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. श्री सिंह औरंगाबाद (बिहार) के रहनेवाले थे. उनका जुलू पार्क स्थित गेस्ट हाउस में आना-जाना लगा रहता था. उनके पॉकेट से 1.07 लाख रुपये दो मोबाइल फोन और आइकार्ड व पैनकार्ड मिले हैं. घटना के बाद पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










