लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर हाल में करें मतदान
Updated at : 27 Nov 2019 12:11 AM (IST)
विज्ञापन

झिंझरिया पुल के पास कार्यक्रम का हुआ आयोजन सभी वर्ग के लोगों से की गयी मतदान की अपील युवाओं ने िलया बढ़-चढ़ कर कार्यक्रम में हिस्सा हजारीबाग : प्रभात खबर का वोट करें देश गढ़ें अभियान के तहत जागरूकता रथ मंगलवार को हजारीबाग पहुंचा. शहर में भ्रमण के बाद संत कोलंबा कॉलेज के समीप झिंझरिया […]
विज्ञापन
झिंझरिया पुल के पास कार्यक्रम का हुआ आयोजन
सभी वर्ग के लोगों से की गयी मतदान की अपील
युवाओं ने िलया बढ़-चढ़ कर कार्यक्रम में हिस्सा
हजारीबाग : प्रभात खबर का वोट करें देश गढ़ें अभियान के तहत जागरूकता रथ मंगलवार को हजारीबाग पहुंचा. शहर में भ्रमण के बाद संत कोलंबा कॉलेज के समीप झिंझरिया पुल के पास कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण आयोग संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजदेश रतन ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रत्येक युवा मतदान करें. युवाओं के मतदान से ही लोकतंत्र को मजबूत बनाया जा सकता है.
मतदान करना देश के हर नागरिक का अधिकार है. अपने इस अधिकार को बेकार नहीं जाने दें. वोट देकर सही प्रत्याशी का चुनाव करें.
बुद्धिजीवियों ने कहा:
शिक्षक यू प्रकाश ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है. इस पर्व को सार्थक बनाने के लिए अधिक से अधिक लोग अपने घरों से निकलें और मतदान करे. मतदान न सिर्फ आपका अधिकार है, बल्कि यह आपका दायित्व भी है. वहीं शिक्षक राजेंद्र प्रसाद, प्रेम कुमार ने कहा कि जो भी वोट देने लायक है उन्हें अवश्य वोट देना चाहिए. वोट देकर लोकतंत्र के सम्मान को बनाये रखना है. अपना राज्य बदल रहा है. इस बदलाव में हमारी भागीदारी महत्वपूर्ण है. इसकी गंभीरता को समझ वोट करें. यही समय है कि युवा सही प्रत्याशी का चुनाव करें, ताकि विकास हो सके.
युवाओं ने प्रभात खबर के जागरूकता रथ का जोरदार तरीके से स्वागत किया. कहा कि प्रभात खबर के इस अभियान से जुड़ कर लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे और अधिक से अधिक मतदाताओं को जागरूक किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




