सरदार पटेल आधुनिक भारत के चाणक्य थे

हजारीबाग : लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 144वीं जयंती पर शहर में कई कार्यक्रम हुए. इंद्रपुरी चौक स्थित आदमकद प्रतिमा पर सदर विधायक मनीष जायसवाल, पटेल सेवा संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह समेत सभी राजनीतिक दल व सामाजिक संगठन के लोगों ने माल्यार्पण किया. सदर विधायक ने कहा कि सरदार पटेल आधुनिक भारत […]
हजारीबाग : लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 144वीं जयंती पर शहर में कई कार्यक्रम हुए. इंद्रपुरी चौक स्थित आदमकद प्रतिमा पर सदर विधायक मनीष जायसवाल, पटेल सेवा संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह समेत सभी राजनीतिक दल व सामाजिक संगठन के लोगों ने माल्यार्पण किया.
सदर विधायक ने कहा कि सरदार पटेल आधुनिक भारत के चाणक्य और देश की एकता एवं अखंडता के प्रतीकात्मक शिल्पकार थे. राजेंद्र सिंह ने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में बांधने का काम किया. इस मौके पर रन फोर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया़ इसमें शामिल लोगों ने झील स्थित त्रिमूर्ति चौक से सरदार बल्लभ की प्रतिमा स्थल तक दौड़ लगायी. दौड़ में डीसी भुवनेश प्रताप सिंह, डीडीसी विजया जाधव, एसडीओ मेघा भारद्वाज, स्कूलों के विद्यार्थी काफी संख्या में शामिल हुए.
देश की एकता के लिए शपथ ली. डीएवी पब्लिक स्कूल हजारीबाग में सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया. स्कूल के बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली. शिक्षक तथा छात्रों ने रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया. विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता हुआ. पटेल इंटर-डिग्री कॉलेज हजारीबाग में लौह पुरुष की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनायी गयी. सचिव चितरंजन कुमार ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया. सचिव ने कहा कि सोसाइटी द्वारा संचालित दोनों महाविद्यालयों द्वारा संयुक्त रूप से एक सप्ताह तक उनकी जीवनी पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










