ePaper

पटाखे, फूल व मिठाई की दुकानें गुलजार

Updated at : 27 Oct 2019 12:18 AM (IST)
विज्ञापन
पटाखे, फूल व मिठाई की दुकानें गुलजार

हजारीबाग :हजारीबाग शहर में दीपावली की रौनक देखते ही बन रही है. रविवार को मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना होगी. लोग आतिशबाजी व मिठाइयां बांट खुशी जाहिर करेंगे. मां लक्ष्मी के स्वागत को लेकर घरों और दुकानों को आकर्षक ढंक से सजाया गया है. रंग-बिरंगी विद्युत सज्जा प्रतिष्ठानों में की गयी है. मिट्टी की मूर्ति की […]

विज्ञापन

हजारीबाग :हजारीबाग शहर में दीपावली की रौनक देखते ही बन रही है. रविवार को मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना होगी. लोग आतिशबाजी व मिठाइयां बांट खुशी जाहिर करेंगे. मां लक्ष्मी के स्वागत को लेकर घरों और दुकानों को आकर्षक ढंक से सजाया गया है. रंग-बिरंगी विद्युत सज्जा प्रतिष्ठानों में की गयी है.

मिट्टी की मूर्ति की मांग: बाजार में मिट्टी के अलावा पीतल की मूर्ति भी उपलब्ध है. यहां 50 से 500 रुपये तक की लक्ष्मी व गणेश की मूर्तियां रही है. कुम्हरटोली के दुकानदार शिव प्रसाद प्रजापति व अशोक प्रजापति ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस साल बिक्री कम हो रही है. वह पहले हजारीबाग में मिट्टी का दीया बना कर बेचते थे, लेकिन अब बाहर से मंगाते हैं.
मिठाई दुकानों में भीड़: शनिवार को मिठाई की दुकानों में लोगों की भीड़ लगी रही. शहर की दुकानें तरह-तरह की मिठाइयों व ड्राइ फ्रूट्स से सज गयी है. रेडीमेड सोन पापडी, रसगुल्ला, लड्डू, काजू बर्फी, पंजाबी बर्फी आदि की खूब बिक्री हो रही है. कई दुकानों के बाहर में काउंटर लगाये गये हैं. शीतल स्वीट्स के संचालक संजय गोप ने बताया कि लड्डू 120 रुपये किलो, पंजाबी बर्फी 400 रुपये, काजू बर्फी 700 रुपये, खोआ मिठाई 350 रुपये छेना मिठाई 300 रुपये बिक रही है.
जिधर देखो गेंदा फूल: बाजार में गेंदा फूल के माला की काफी मांग है. फूल विक्रेताओं के अनुसार इस बार अधिक मात्रा में फूल मंगाया गया. गेंदा फूल माला की बिक्री 15 से 20 रुपये में हो रही है. दुकानों व घरों में इससे सजावट हो रही है.
पटाखे का बाजार : दीपावली को लेकर पटाखे की खूब बिक्री हुई. लोगों के पसंद को देखते हुए इस बार भी कई नये तरह के पटाखे बाजार में हैं. जामा मस्जिद रोड स्थित पटाखा दुकान के संचालक ने बताया कि लोगों को रोशनी व आवाज दोनों ही तरह के पटाखे पसंद आ रहे हैं. फ्लावर पॉट, सुपर 30, डायनेमिक क्रैकर 20 शॉट व चटाई बम आदि की खूब मांग है. बच्चे रॉकेट, अनार, बुलेट बम, चकरी, फूलझड़ी पसंद कर रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola