मछली मारने को लेकर दो पक्षों में विवाद

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दो क्विंटल मछली की लूट बरकट्ठा : बेडोकला पंचायत के ग्राम चांदगढ़ में मछली मारने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जिससे तनाव बना हुआ है. इस बाबत चांदगढ़ निवासी पिताम्बर कुमार प्रभाकर ने लिखित आवेदन बरकट्ठा थाना में दिया है. आवेदन के अनुसार खाता-52, प्लॉट छह, रकवा सात एकड़ तालाब में मत्स्य […]

विज्ञापन

दो क्विंटल मछली की लूट

विज्ञापन
बरकट्ठा : बेडोकला पंचायत के ग्राम चांदगढ़ में मछली मारने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जिससे तनाव बना हुआ है. इस बाबत चांदगढ़ निवासी पिताम्बर कुमार प्रभाकर ने लिखित आवेदन बरकट्ठा थाना में दिया है. आवेदन के अनुसार खाता-52, प्लॉट छह, रकवा सात एकड़ तालाब में मत्स्य पालन के लिए बीज डाला गया था.
मत्स्य विभाग द्वारा पुलिस बल के साथ संवेदक 12 अक्टूबर को मछली मारने गये थे. इसका गांव के ही कुछ लोगों ने विरोध किया और धमकी देकर भगा दिया. दूसरे दिन 13 अक्तूबर को हरवे हथियार के साथ दो क्विंटल मछली लूट लिया. इसे लेकर बरकट्ठा थाना में काड संख्या 189 /2019 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी. इसमें गांव के दर्जनों लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola