बीएसएफ : बहाली दौड़ के दौरान गिर कर बेहोश, अभ्यर्थी की मौत

दारू : बीएसएफ में बहाली के लिए दौड़ लगा रहे अनुराग कुमार यादव की मौत हो गयी. हजारीबाग स्थित बीएसएफ मेरू कैंप में शुक्रवार सुबह आठ बजे यह घटना हुई. अनुराग बहाली के लिए निर्धारित पांच किमी की दौड़ पूरी करने से महज 300 गज की दूरी पर था, तभी गिर कर बेहोश हो गया. […]
दारू : बीएसएफ में बहाली के लिए दौड़ लगा रहे अनुराग कुमार यादव की मौत हो गयी. हजारीबाग स्थित बीएसएफ मेरू कैंप में शुक्रवार सुबह आठ बजे यह घटना हुई. अनुराग बहाली के लिए निर्धारित पांच किमी की दौड़ पूरी करने से महज 300 गज की दूरी पर था, तभी गिर कर बेहोश हो गया.
बीएसएफ के जवान उसे उठा कर तत्काल एंबुलेंस से बीएसएफ अस्पताल पहुंचे. वहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया. लेकिन, सदर अस्पताल जाने के क्रम में ही रास्ते में मौत हो गयी. अनुराग दारू थाना क्षेत्र के पिपचो गांव निवासी स्व रामेश्वर नारायण यादव का पुत्र था.जानकारी के अनुसार, लिखित परीक्षा पास करने के बाद अनुराग बहाली दौड़ में हिस्सा लेने पहुंचा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










